{"_id":"5e4d738d8ebc3ef2973ad2eb","slug":"digital-x-ray-facility-in-civil-hospital-palwal-news-noi493286690","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल एक्स-रे कराने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल एक्स-रे कराने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा
विज्ञापन
पलवल। जिले के लोगों को अब डिजिटल एक्स-रे करवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा मरीजों के लिए पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। डिजिटल एक्स-रे के लिए अस्पताल में सीआर सिस्टम लगाया गया है, जिससे चिकित्सक व मरीज, दोनों को फायदा मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन को भी अब एक्स-रे फिल्म नहीं खरीदनी पड़ेगी, क्योंकि चिकित्सक के मरीज की जानकारी ऑनलाइन कंप्यूटर पर ही उपलब्ध करा दी जाएगी। डिजिटल एक्स-रे से मरीजों का इलाज करने में चिकित्सकों को सहूलियत होगी।
दरअसल, जिला नागरिक अस्पताल में लंबे समय से डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाए जाने की मांग की जा रही थी। इसे लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने उच्च अधिकारियों को लिखा हुआ था। अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा न होने के कारण कई बार ज्यादा संदिग्ध हालत होने पर मरीज को बाहर एक्स-रे करवाने के लिए भेजना पड़ता था, जिससे मरीजों को निजी संस्थानों में कम से कम 500 रुपये चुकाकर डिजिटल एक्स-रे करवाना पड़ता था, या फिर फरीदाबाद व दिल्ली जाना पड़ता था। जिसमें मरीज का पैसा व समय दोनों ही बर्बाद होता था। कई अस्पताल में सामान्य एक्स-रे फिल्म खत्म होने पर भी मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती थी। अब बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में सीआर सिस्टम लगाया गया है, जिससे डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। इस मशीन से मरीज की स्पष्ट स्थिति चिकित्सक के सामने आ जाएगी, जिससे उन्हें सही ढंग से उपचार करने में कोई समस्या नहीं आएगी।
स्वास्थ्य विभाग को कम खरीदनी पड़ेगी एक्स-रे फिल्म
किसी भी प्रकार का एक्स-रे करने के लिए फिल्म की आवश्यकता पड़ती है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग को 50 हजार से अधिक रुपये मासिक खर्च करना पड़ता था, परंतु अब डिजिटल एक्स-रे में सभी मरीजों को फिल्म देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। चिकित्सकों को अपने केबिन में ही ऑनलाइन कंप्यूटर पर मरीज का डिजिटल एक्स-रे उपलब्ध हो जाएगा। कंप्यूटर पर चिकित्सक अलग-अलग एंगल से व जूम करके भी मरीज की सही स्थिति का आंकलन कर सकते हैं। केवल दुर्घटना संबंधी, तपेदिक रोग से पीड़ित व आपातकाल मरीजों को ही डिजिटल एक्स-रे फिल्म दी जाएगी। मरीजों को भी फिल्म लेने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। यह पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है। मरीजों को बाहर से एक्स-रे नहीं करवाना पड़ेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को भी एक्स-रे फिल्म खरीदने के खर्चे से राहत मिलेगी। - डॉ. अजय माम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी