{"_id":"5d222b698ebc3e6cff02c675","slug":"devendra-from-mandkaul-nasir-from-huspuri-and-radha-rani-from-gailpur-appointed-as-sarpanch-palwal-news-noi447768219","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांदकौल में देवेंद्र, हुसपुरी में नासिर व गेलपुर में राधा रानी बनी सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांदकौल में देवेंद्र, हुसपुरी में नासिर व गेलपुर में राधा रानी बनी सरपंच
विज्ञापन

पलवल/हथीन। जिले में तीन पंचायतों के सरपंच पदों के लिए रविवार को हुए उप चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। चुनाव के लिए हुए मतदान के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। मतदान केंद्रों पर जहां पुलिस बल तैनात किया हुआ था, वहीं केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई थी। चुनाव में पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मांदकौल में देवेंद्र कौशिक, हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव हुसपुरी में नासिर व गेलपुर गांव के सरपंच पद पर राधा रानी को विजयी घोषित किया गया।
पृथला विधानसभा के गांव मांदकौल में सरपंच पद पर देवेंद्र कौशिक कौशिक ने अपने निकटतम प्रत्याशी चिंताराम को 230 मतों से पराजित किया। मतदान के दौरान कुल 1592 वोट डाली गईं। इनमें से प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक को 768, चिंताराम को 538, रवि को 80 व संजय को 200 मत मिले। जबकि पांच मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। वहीं हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव हुचपुरी में नासिर को विजयी घोषित किया गया। नासिर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आमिर को 47 मतों से हराया। विजयी नासिर को जहां 503 मत प्राप्त हुए वहीं आमिर को 456 मत मिले। कुल 1127 मतों में 978 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। विजयी नासिर के पिता इस्राइल भी उक्त ग्राम में सरपंच रह चुके हैं। वहीं गांव गेलपुर में सरपंच पद पर राधारानी को विजयी घोषित किया गया है। राधा रानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार को 39 मतों से पराजित कर दिया।
हुचपुरी गांव संवेदनशील घोषित किया हुआ है इसलिए मतदान के दौरान वहां भारी पुलिस बल तैनात था। हथीन थाना प्रभारी जयराम पूरे दिन मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सद्दीक भी पूरे दिन गांव में ही मौजूद रहे। तीनों गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के बाद प्रशासन ने साथ-साथ ही मतों की गिनती करा परिणाम घोषित कर दिए। मतदान के दौरान गांवों में स्थित शराब के ठेके भी पांच जुलाई से बंद कराए हुए थे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया तथा शाम करीब पांच बजे संपन्न हुआ।