फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deposit motor amount, get tubewell connection

मोटर की राशि जमा कराओ, ट्यूबवेल कनेक्शन पाओ

Tue, 25 May 2021 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Deposit motor amount, get tubewell connection
होडल। ट्यूबवेल कनेक्शन पाने के लिए आवेदन किए हुए किसानों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण हरियाणा बिजली प्रसारण निगम जल्द ही किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी कर देगा। ये कनेक्शन केवल उन्हीं किसानों को दिए जाएंगे, जो मोटर के पैसे निगम कार्यालय में जमा कराएगा। होडल डिवीजन के अधीन आने वाले गांव के 679 किसानों को निगम की योजना का जल्द लाभ मिलेगा तथा उन्हें ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इसके लिए किसानों को मई महीने में ही निगम कार्यालय में मोटर के पैसे भरने पड़ेंगे।
विज्ञापन

बिजली निगम कार्यालय में होडल उपमंडल के 679 किसानों ने 31 दिसंबर 2018 तक ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए राशि जमा करा आवेदन किया हुआ है। जिन्हें आज तक ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिला है। अब निगम ने इन किसानों को सूचना भेजकर मोटर की राशि जमा कराने का बोल दिया है। जो किसान अब मोटरों की राशि जमा करवा देगा, उसे तुरंत ट्यूबवेल कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए निगम द्वारा सात कंपनियों के साथ अनुबंध किया हुआ है।
विज्ञापन

------------------
किन-किन कंपनियों को दिया गया मोटर लगाने का ठेका
कार्यकारी अभियंता सन्दीप दलाल का कहना है कि किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने के लिए ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा निर्धारित तीन स्टार रेटिड सबमर्सिबल मोटर पंप सेट की आपूर्ति के लिए मैसर्ज ओसवाल पंप, करनाल को नामांकित किया हुआ था। जो उचित दरों पर किसानों को सबमर्सिबल मोटर पंप सेट उपलब्ध करवाएगी। किसानों को अधिक सहूलियत देते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब किसान 50 बीएचपी तक उक्त कंपनी के अलावा 7 अन्य कंपनियों, जिन्हें निगम ने पहले भी नामांकित किया था। बीईई 3 स्टार रेटिड सबमर्सिबल मोटर पंप सेट खरीद सकते हैं, वह निगम के स्पेसिफिकेशन के अनुरूप हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी सुविधा से लाभ उठा सकते हैं
सन्दीप दलाल ने बताया कि चंडीगढ़ मुख्यालय द्वारा किसानों को यह सुविधा दी है। जिसका किसान अपनी सुविधा अनुसार लाभ उठा सकते हैं। अब किसान मैसर्ज शक्ति पंप इंडिया लिमिटेड, मैसर्ज क्रम्प्टन ग्रीव्ज कंज्यूमर इलैक्ट्रीकल लिमिटेड, मैसर्ज ला-गैजर मशीनरीज प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्ज सीआरआइ पंप लिमिटेड, मैसर्ज ड्यूक प्लास्टो टेक्निक प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्ज एक्वासब इंजीनियरिग व मैसर्ज लूबी इंडस्ट्रीज एलएलपी से मोटर खरीद सकते हैं। इन कंपनियों से सबमर्सिबल मोटर पंप सेट खरीदने के बाद किसान को सब डिविजन में कंपनी द्वारा जारी 3 स्टार रेटिड संबंधित प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य है। निगम खरीदी गई मोटर की गुणवत्ता की जांच करेगा। 3 स्टार मोटर पंप सेट की कीमत किसान व कंपनी आपसी सहमति से निर्धारित करेंगे। किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 10 एचपी तक की 2 स्टार रेटिड मोनोब्लॉक मोटर पंप सेट खुले बाजार से खरीदने के लिए निगम द्वारा छूट दी गई है। हालांकि माइक्रो इरिगेशन सिस्टम या अंडरग्राउंड पाइप लान सिस्टम लगाना पहले अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed