{"_id":"5f92edda8ebc3e9bf733c314","slug":"demonstration-of-teachers-to-meet-demands-palwal-news-noi544261617","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को पूरा कराने के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को पूरा कराने के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को पूरा कराने के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन
पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को अध्यापकों ने लघु सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में कथित एनजीओ केयर इंडिया द्वारा मोहल्ला पाठशाला खोलने तथा अध्यापकों और विद्यार्थियों पर विभाग द्वारा विभिन्न एप डाउनलोड करने का दबाव बनाने का विरोध किया गया। ज्ञापन जिला प्रधान वेदपाल के नेतृत्व में सौंपा गया। संचालन महासचिव गीतेश कुमार और राकेश शर्मा ने किया।
ज्ञापन में कहा गया कि भारत सरकार, एमएचआरडी एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की एसओपी का पालन करते हुए सरकारी विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को नहीं बुलाया जा रहा है, लेकिन केयर इंडिया एनजीओ मोहल्ला पाठशाला में बच्चों को इकट्ठा करके एसओपी का उल्लंघन कैसे कर सकता है। शिक्षक निजीकरण की मंशा को पूरा नहीं होने देंगे। अध्यापक एसओपी के तहत बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कार्य कर रहे हैं। विभिन्न एप डाउनलोड करने से अध्यापकों, बच्चों और अभिभावकों पर भारी मानसिक दबाव है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि कथित एनजीओ के द्वारा मोहल्ला पाठशाला खुलने का पत्र वापिस किया जाएगा तथा एप की चिंताओं के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।
इस मौके पर सुरेंद्र, गुलाब सिंह, अशोक गर्ग, गिर्राज सिंह, थान सिंह और जमीन अहमद मुख्य रूप से मौजूद थे।