{"_id":"623cacd2ed8417463524ed4e","slug":"demonstration-at-electricity-power-house-stations-for-preparations-for-nationwide-strike-palwal-news-noi639071622","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर बिजली पावर हाउस स्टेशनों पर दिया धरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर बिजली पावर हाउस स्टेशनों पर दिया धरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन द्वारा बृहस्पतिवार को विभिन्न पावर हाउस स्टेशनों पर धरना दिया गया। धरना देकर कर्मचारियों से बिजली के क्षेत्र का निजीकरण करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करवाने जैसी मांगो को लेकर 28 व 29 मार्च को होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कर्मचारी नेताओं ने इस अवसर पर सर्कल कार्यालय, डिवीजन पलवल, मेघपुर पावर हाउस, बघौला पावर हाउस में कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल करवाने के लिए आह्वान किया।
राज्य उप महासचिव जितेन्द्र तेवतिया, सर्कल सचिव राजेश शर्मा, जिला सचिव योगेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार बिजली निगमों को प्राइवेट कंपनियों के हाथों में बेचने का काम कर रही हैं। निगम अपने बिजली उत्पादन संयंत्रों को पूर्णता चालू न करके प्राइवेट बिजली मंहगे रेट पर खरीद रहा है। बिजली बिल पास होने से पहले ही मुनाफे वाले सब डिविजन व उपकरण कौड़ियों के दाम नीलाम किए जा रहे है जिससे आने वाले समय में नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की इन नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों में गुस्सा है। बिजली जैसे महत्वपूर्ण विभाग का निजीकरण करने से आम जनता व किसान को मिलने वाली सब्सिडी खत्म हो जाएगा। हड़ताल की तैयारी में बनी टीम में राज्य उप महासचिव जितेन्द्र तेवतिया, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान राजेश शर्मा, सचिव योगेश शर्मा, ब्लाक व यूनिट प्रधान राज कुमार डागर, यूनिट उप प्रधान वीरपाल तंवर नेता मौजूद रहे। मीटिंग में उपस्थित कर्मचारी मनोज डागर, नरेश कुंडू, सत्यपाल गुप्ता, जसबीर सिंह, आदि मौजूद रहे।