फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demolition of Dhabas on the ground adjacent to KGP-KMP

केजीपी-केएमपी पर साथ लगते जमीन पर बने ढाबे तोड़े

Wed, 12 Jan 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demolition of Dhabas on the ground adjacent to KGP-KMP
पलवल। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा बुधवार को यहां केजीपी-केएमपी के साथ लगती कृषि योग्य भूमि पर बनाए गए ढाबों पर तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस दल भी मौजूद था। तोड़फोड़ कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से केजीपी-केएमपी के साथ लगती कृषि योग्य भूमि पर लोगों ने बड़े-बड़े ढाबे बना लिए हैं। उन ढाबों पर केजीपी-केएमपी पर सड़क किनारे ट्रकों व बड़े वाहनों को खड़ा कर लोग तथा चालक चाय पीने व खाना खाने चले जाते हैं। ढाबे इस तरह से बनाए गए हैं केजीपी से ढाबे तक मिट्टी डालक रास्ता समतल किया गया है, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। ऐसे में हर समय केजीपी पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है तथा कई बार इन्हीं ढाबों पर बैठे कुछ असामाजिक तत्व वाहन चालकों से लूटपाट तक कर जाते हैं। ढाबों पर ट्रक चालकों के लिए आराम करने तथा नहाने तक की सुविधा दी हुई है। पिछले काफी से लगातार मिल रही शिकायतों को देखते उपायुक्त द्वारा जिला योजनकार विभाग को आदेश दिए गए। जिसके बाद बुधवार को विभाग ने जेसीबी व पुलिस टीम ले जाकर काफी ढाबों को तोड़ दिया। बताया गया कि जल्द ही यह कार्रवाई दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed