फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demand for the old pension scheme and regularization

Palwal News: पुरानी पेंशन व नियमितीकरण की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for the old pension scheme and regularization
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में 59वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान राहिल खान ने की, जबकि मंच संचालन जिला कोषाध्यक्ष हरकेश सौरोत ने किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने संगठन की उपलब्धियों और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत कर्मचारी साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। राज्य उपप्रधान रमेश डागर और जिला प्रधान राहिल खान ने कहा कि यूनियन की स्थापना 5 अक्टूबर 1967 को हुई थी। तब से संगठन कर्मचारियों के अधिकारों और हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण, नौकरी की सुरक्षा, जल कर्मियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करना, सातवें वेतन आयोग के अनुसार भत्तों में वृद्धि और खाली पड़े पदों को भरना शामिल है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को लेकर अगस्त 2024 में किए गए वादे को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं होने के कारण कर्मचारियों में रोष है और उन्हें नौकरी को लेकर अनिश्चितता के माहौल में काम करना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों को लेकर संगठन आगे भी संघर्ष जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed