फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deadly attack on young man near Kithwadi bridge, looted money

Palwal News: किठवाड़ी पुल के पास युवक पर जानलेवा हमला, रुपये लूटे

Mon, 15 Sep 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 15 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on young man near Kithwadi bridge, looted money
पलवल। किठवाड़ी पुल के पास बदमाशों ने हरभजन नाम के युवक हमला कर 3300 रुपये लूट लिए। हमले में हरभजन घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस्लामाबाद निवासी शिकायतकर्ता हरभजन ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात वह अपने दोस्त अजय के साथ सागर नामक व्यक्ति के घर गया था। जब वे दोनों घर से बाहर निकले तो भगतजी कॉलोनी निवासी बनिया, मोनू उर्फ बबरिया, इस्लामाबाद निवासी जसवंत उर्फ तोता और दो अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने अजय के सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। हरभजन ने जब दोस्त को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान अजय की जेब में रखे 3300 रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गली में शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। हरभजन ने अजय को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed