फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deadly attack on police party

पुलिस पार्टी पर किया जानलेवा हमला

Fri, 24 Dec 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on police party
हथीन। उटावड गांव में एक पीओ बेल जंपर आरोपी को पकड़ने गई उटावड थाना पुलिस पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे एवं पत्थरों से हमला बोल दिया। इसमें एक हेड कांस्टेबल ओमकुमार और एक कांस्टेबल अमित को चोटें आईं हैं। सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और एक हमलावर को काबू भी कर लिया। पुलिस ने लगभग दो दर्जन आरोपियों के खिलाफ 148, 149, 186, 332, 353, 427, 307, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई जमशेद ने बताया कि असगर को मौके पर काबू कर लिया गया था। जिसने अन्य हमलावरों के नाम बताए। जिसके आधार पर राशिद, मुबीन, अरसद, मुस्ताक, हनीफ, मकसूद, हकीम, तारीफ, अमरी, इरफान, मुबारिक, सगीरा, असरू, राशिद, साहून, जुनैद, मुस्ताक, लल्लू, अकरम, आजम, शाकिर और आरिफ के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी असगर को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण करा कर पेश अदालत किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी की जांच के बाद भी नही हुई कार्रवाई
हथीन। समीपवर्ती गांव महलुका निवासी शौकत अली ने सीएम विंडो पर शिकायत की है कि 30 नवंबर को डीएसपी रतनदीप बाली ने उसके परिवाद की जांच की। इसके बावजूद सात आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। शौकत अली ने शिकायत की है कि एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आरोपी पक्ष के साथ मिलीभगत किए हुए है। सीएम विंडो पर भेजी शिकायत में कहा गया है कि 15 अक्टूबर को योजना बनाकर सात लोगों ने उसको फंसाने के लिए एक युवती के माध्यम से षड्यंत्र रचा। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है। उन्होंने मांग की है कि अविलंब मौके पर जांच करके उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

फिरौती मांगने के आरोपियों को भेजा जेल
हथीन। हथीन एवीटी स्टाफ द्वारा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिए गए फिरौती मांगने वाले दोनों आरोपियों अरबाज एवं राहुल की रिमांड अवधि पूरी होने के उपरांत शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी देते हुए हथीन एवीटी स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अब्बास खान ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान उटावड स्थित मेडिकल स्टोर संचालक से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मुख्य आरोपी रूपडाका निवासी राहुल की निशानदेही पर उसके घर से वह मोबाइल बरामद किया गया है। उसने मेडिकल स्टोर संचालक को जान से मारने की धमकी देते हुए तीस लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed