फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deadly attack and robbery on the family of the car driver and owner

Palwal News: गाड़ी चालक व मालिक के परिवार पर जानलेवा हमला व लूटपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack and robbery on the family of the car driver and owner
13 नामजद सहित 20 पर केस, पुलिस आरोपियों का तलाश में दबिश दे रही है
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। एक गाड़ी चालक पर लाठी, डंडों से मारपीट कर अवैध हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने चालक को बचाने आए गाड़ी मालिक व उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट कर फायरिंग, तोड़फोड़ व लूटपाट की। शहर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर 13 नामजद सहित 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। शहर थाना प्रभारी राधेश्याम के अनुसार कानूनगो मोहल्ला पलवल निवासी सतीश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बीबी इंटरप्राइजिज के नाम से दुकान है। रात नौ बजे चालक भोला दुकान के आगे गाड़ी खड़ी कर उतरा तो प्रेम विहार निवासी हरीओम, साहिल, अरुण प्रजापति, चिक्कू ठाकुर, रितिक, बोबी, किशन, छोटा कालू, अंकित, राजेश, अभिषेक, सचिन, शिवा व सात-आठ अन्य ने भोला पर हमला कर दिया। भोला ने जब बचाओ-बचाओ का शोर मचाया तो वह और भाई हरिओम भोला को बचाने पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने उनके व भाई के साथ मारपीट की और भाई के गले से सोने की चेन लूटकर दुकान के अंदर भी तोड़फोड़ की। इसी दौरान हरीओम ने फोन कर कुछ अन्य लोगों को बुला लिया, जो बिना नंबर की बुलेरो में आए और आते ही उनपर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने पिस्तौल से फायर कर दिया, गोली लगने से वह तो बाल-बाल बच गया, लेकिन गोली के छर्रे अजय व नरेश के पैरों में लगे। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। आरोपी हरिओम जाते-जाते धमकी देकर गया है कि आज तो बच गए, लेकिन यदि कोई कानूनी कार्रवाई की तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने पीड़ित सतीश की शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed