{"_id":"6a4ea21a7e5699c14607ab50","slug":"deadline-extended-for-uploading-students-annual-examination-marks-online-palwal-news-c-24-1-pal1008-125812-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
हथीन। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी राजकीय/अराजकीय विद्यालयों/गुरुकुलों/विद्यापीठों द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 जुलाई कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक सभी संबंधित संस्थाएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर आईडी/पासवर्ड से लॉगिन करते हुए समय रहते अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि में छात्र-छात्राओं के अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्र-छात्राओं को बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तकनीकी कठिनाई के लिए बोर्ड के दूरभाष नं 01664-254300, 254302 पर किसी भी कार्यदिवस में 9 बजे से 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त एनरोलमेंट शाखा की ई-मेल आईडी asenr@ bseh.org.in के माध्यम से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक सभी संबंधित संस्थाएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर आईडी/पासवर्ड से लॉगिन करते हुए समय रहते अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि में छात्र-छात्राओं के अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्र-छात्राओं को बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तकनीकी कठिनाई के लिए बोर्ड के दूरभाष नं 01664-254300, 254302 पर किसी भी कार्यदिवस में 9 बजे से 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त एनरोलमेंट शाखा की ई-मेल आईडी asenr
विज्ञापन