फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   DC is adopted into model villages full of illegal encroachments

डीसी के गोद लिए आदर्श गांव में है अवैध कब्जों की भरमार

Fri, 16 Sep 2016 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Fri, 16 Sep 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
DC is adopted into model villages full of illegal encroachments
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

पृथला खंड़ के गांव कटेसरा में अवैध कब्जों की भरमार है। जिला प्रशासन द्वारा आदर्श गांव घोषित किए जाने व डीसी अशोक शर्मा द्वारा गोद लिए जाने के बाबजूद भी हालात नहीं बदले हैं। 

विज्ञापन


हैरत की बात तो यह है कि सीएम विंडों समस्याओं के त्वरित निदान का दावा किया जाता है। लेकिन यहां तो तीन बार शिकायत करने के बाद भी हालात जस के तस हैं। वहीं मामले पर डीसी अशोक शर्मा का कहना है कि मामला उनकेसंज्ञान में है व जांच चल रही है। 
विज्ञापन


गांव कटेसरा निवासी मामचंद के अनुसार गांव में पंचायत भूमि में गरीब व भूमिहीन लोगों के लिए जो प्लाट काटे गए थे, उनमें से 28 प्लाट किसी भी व्यक्ति को आवंटित नहीं किए गए थे। उन प्लाटों पर लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं। उनके अनुसार वे अवैध कब्जों का शिकायत दो वर्ष से कर रहे हैं। 27 18 मार्च 2015, 27 जून 2016 व 29 अगस्त 2016 को उन्होनें सीएम विंड़ों को शिकायत की थी, लेकिन बिना किसी जांच के शिकायत का निष्पादन करना बता दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि सरपंच भी अवैध कब्जा करने वालों को शह देते हैं। वहीं गांव के सरपंच राजेश कुमार का कहना है कि पंचायत ने अवैध कब्जे हटवाने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है तथा नोटिस तैयार करा दिए हैं। नोटिस अवैध कब्जाधारकों भेज कर कब्जे हटवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed