{"_id":"60cb4d1f8ebc3e2d46546ff8","slug":"cyber-criminal-withdraw-two-lakhs-from-two-accounts-palwal-news-noi588017393","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराधियों ने दो खातों से निकाले दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराधियों ने दो खातों से निकाले दो लाख रुपये
विज्ञापन
पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो महिलाओं के खाते से साइबर अपराधियों ने 2 लाख 2 हजार 275 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ितों की शिकायतों पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार सिविल लाइन-2 कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने कैंप थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी मां संतोष का बचत खाता आगरा चौक स्थित यूनियन बैंक में है। खाते से आधार भी लिंक है। गत 26 मई को उनकी मां के खाते से अंगूठे के निशान के जरिए 2275 रुपये निकाल लिए गए। जबकि पीड़ित की मां उस दिन घर पर ही मौजूद थीं। इसी प्रकार गांव तुमोला जिला मथुरा यूपी निवासी गीता देवी ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि गत 13 जून को वह आगरा चौक स्थित एटीएम से रुपये निकाल रही थी। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 2 लाख रुपये निकाल लिए।
तमंचा दिखाकर बदमाशों ने की लूटपाट
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में पशुओं के व्यापारी से बाइक सवार लुटेरे तमंचा दिखाकर हजारों की नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी जीतराम के अनुसार टप्पल खैर जिला अलीगढ़ (यूपी) निवासी अकिल ने शिकायत में बताया कि वह पशुओं का व्यापार करता है। बीते बुधवार को वह बाइक पर सवार होकर गांव रसूलपुर आ रहा था। मीसा-रसूलपुर मार्ग पर नाले के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा दिखाकर 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। संवाद