{"_id":"56ddb1324f1c1b511e8b45a2","slug":"crowd-in-mahashivratri-in-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिवरात्रि पर मंदिरों में रही भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि पर मंदिरों में रही भक्तों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला,पलवल
Updated Mon, 07 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के शिव मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की। शिवरात्रि 12 वर्ष बाद सोमवार को पड़ी है। इस संयोग के कारण मंदिरों में भारी भीड़ जुटी थी। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर दूध और गंगाजल चढ़ाकर विधि विधान से पूजा की और व्रत रखा। ब्रह्माकुमारी संस्था की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई तो कई स्थानों पर भंडारे भी किए गए।
विज्ञापन
शिवरात्रि पर्व को लेकर ऐतिहासिक जंगेश्वर महादेव मंदिर, पंचवटी मंदिर, प्राचीन खोटा मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, कामेश्वर मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेल पत्र, फल-फूल, मिष्ठान चढ़ाकर दुग्धाभिषेक किया। पर्व को लेकर मंदिरों को फूलों व लाइटों से सजाया गया था।
विज्ञापन
पुजारियों ने प्रात: काल ही शिवलिंग को स्नान कराकर रुद्राभिषेक किया। शिव परिवार की प्रतिमाओं को भी स्नान कराया गया। व्रतधारी श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान शिव व पार्वती की पूजा अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
मंदिरों में हुए भंडारे :
कई मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने भंडारा लगाया। शिव मंदिर मोती कॉलोनी में भी भंडारे का आयोजन हुआ। सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर में भंडारे व रागनियों का आयोजन किया गया।
ब्रह्म कुमारी आश्रम से निकली कलश यात्रा
-प्रजापिता ब्रह्म कुमारी संस्था की कृष्णा कॉलोनी इकाई ने शिवरात्रि पर्व के अवसर पर कलश-शोभा यात्रा का आयोजन किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को समर्पित यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों व कॉलोनियों से गुजरती हुई आश्रम पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में एक झांकी में परमात्मा शिव व देवता शंकर के बीच अंतर दर्शाया गया तो दूसरी झांकी नारी सशक्तिकरण का संदेश दे रही थी। शोभायात्रा में बीके सुदेश, सरला, कुसुम, पूनम, शांति, राजवती, सीमा, हरीश आर्य, अशोक कुमार, शक्तिपाल मंगला, सुंदर लाल, गिरधारी व राजवीर आदि मौजूद रहे।