{"_id":"6acbdf1ae495cddb350edb69","slug":"crores-worth-of-development-works-sanctioned-mla-palwal-news-c-24-1-pal1008-129073-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के विकास कार्य मंजूर कराए : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के विकास कार्य मंजूर कराए : विधायक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल का विवरण देते हुए बताया कि क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के विकास कार्य मंजूर कराए गए हैं। इनमें से करीब 70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर काम चल रहा है, जबकि शेष कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि बहुचर्चित हथीन बाईपास का निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। मंडकौला पीएचसी के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। वहीं, करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे उटावड़ 66 केवी बिजलीघर के लिए बजट आवंटित कराकर निर्माण कार्य को गति दी गई है। जैंदापुर बिजलीघर के निर्माण के लिए भी बजट आवंटित कराया गया है। लोक निर्माण विभाग, मंडीकरण बोर्ड और जिला परिषद के माध्यम से 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित कराई गई है।
उन्होंने बताया कि कोट गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज और हथीन में कन्या कॉलेज बनवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की गई है। क्षेत्र की नहरों की पटरियों पर पक्की सड़कें बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। ग्रामीण और शहरी विकास के लिए पंचायतों तथा नगर पालिका को भी धनराशि आवंटित कराई गई है। विधायक ने बताया कि पेयजल की समस्या से जूझ रहे गांवों के लिए 100 करोड़ रुपये की योजनाएं तैयार की गई हैं। स्वीकृति मिलते ही इन पर काम शुरू कराया जाएगा। हथीन शहर में आधुनिक सब्जी मंडी बनाने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। इसके अलावा हथीन में बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय खोलने की योजना है, जबकि बहीन में एसडीओ कार्यालय खोलने की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता से सुझाव लेकर विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं, ताकि क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार कार्य कराए जा सकें।