फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Criminal shot farmer

बाइक सवार बदमाशों ने मजदूर पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

Mon, 22 Jul 2019 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Criminal shot farmer
विलाप करती मजदूर की बेटी।
पलवल। किठवाडी चौक पर सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने मजदूर पर ताबड़तोड़ गोलियों चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर को उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। कैंप थाना पुलिस को मामले की शिकायत दे गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पलवल के गांव कैलाश नगर निवासी घनश्याम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच भाई है और उसका 45 वर्षीय छोटा भाई भगवान दास मजदूरी करता है। सोमवार शाम करीब 6 बजे उसका भाई किठवाडी चौक से अपने घर कैलाश नगर जा रहा था। तभी अलीगढ़ पुल के पास बाइक पर सवार होकर कैलाश नगर निवासी इकबाल, रिंकू अपने साथियों के साथ आए और भगवानदास पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिल चुकी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed