फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Women artists hijacking

महिला कलाकारों के अपहरण की कोशिश

Thu, 16 Feb 2017 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Feb 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
 Women artists hijacking
crime - फोटो : अमर उजाला

राजमार्ग पर गांव धौलागढ़ के पास चल रहे जादूगर सीपी यादव के शो में मंगलवार शाम कुछ लोगों ने महिला कलाकारों के साथ छेड़छाड़ की और उनके अपहरण की भी प्रयास किया। आरोपियों ने बाकी कलाकारों के साथ मारपीट भी की। कैंप थाना पुलिस ने सीपी यादव की शिकायत पर तीन नामजद सहित 20-25 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी जमशेद के अनुसार, गांव धौलागढ़ के पास जादू शो चला रहे जादूगर सीपी यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार शाम शो के दौरान कुछ युवक बगैर टिकट शो देखने के लिए पंडाल में घुसने लगे। गेट पर खडे़ कर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने मारपीट की। आरोपी पंडाल के अंदर घुस आए और महिला कलाकारों के साथ छेड़छाड़ की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवकों ने महिला कलाकारों के अपहरण का भी प्रयास किया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उनमें से तीन लोगों की पहचान मनीष लावनिया, ललित छाबड़ी व आकाश छाबड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed