फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Wheat, sugarcane harvesting of four villages

चार गांवों में गेहूं, गन्ने की फसल जलकर राख

Thu, 06 Apr 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र के गांवों में हुई आगजनी की घटनाओं से किसानों की कई एकड़ गन्ना व गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग के कारण हुए नुकसान की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी है। 

विज्ञापन


बुधवार को क्षेत्र के चार अलग-अलग गांवों के निकट खेतों में खड़ी गेहूं व गन्ने की फसल में आग लगने की घटनाएं र्हुइं। दमकल विभाग के अनुसार सुबह गांव मितरौल के निकट खेतों में खड़ी गेहूं व गन्ने की फसल में आग लग गई। इसमें गांव निवासी पदम सिंह की डेढ़ एकड़ गेंहू की फसल, एक एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। वहीं ग्रामीण शिवराम की पौने दो एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


गांव बांसवा के खेतों में लगी आग में गांव निवासी रघुबीर, हंसराज व इमरत की तीन एकड़, दो कनाल गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा गांव गौड़ोता में गांव निवासी नरेश कुमार की सवा एकड़, महेश व प्रभुदयाल की एक एकड़ फसल इस आग की भेंट चढ़ गई। वहीं हसनपुर के गांव माहौली में लगी आग में किसानों की कई एकड़ फसल जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग के अनुसार इन चारों गांवों में लगी आग में गांवों के दर्जन भर से ज्यादा किसानों की फसल जलकर राख हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed