फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The vehicle's insurance policy issued fraudulently

फर्जीवाड़ा कर थमा दी वाहन की बीमा पॉलिसी

Tue, 10 May 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 10 May 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन

 गाड़ी मालिक के साथ फर्जीवाड़ा कर फर्जी इंश्योरेंस बनाने के आरोप में कैंप थाना पुलिस ने कंपनी के मैनेजर व अभिकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


एएसआई राजकुमार के अनुसार शेखपुरा मोहल्ला निवासी सुरजन सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी पिकअप गाड़ी का बीमा कराने के लिए सरस्वती महिला कॉलेज के समीप रहने वाले दीपक पुत्र लीलू से संपर्क किया था। दीपक ने उससे 17 हजार 502 रुपये लेकर एसबीआई जरनल इंश्योरेंस कंपनी (दिल्ली) का पॉलिसी कवर दिया।
विज्ञापन


इसकी वैधता 20 अप्रैल 2014 से 19 अप्रैल 2015 थी। इंश्योरेंस वैधता के बीच ही उसकी गाड़ी से एक सड़क दुर्घटना हो गई। इसका मामला पलवल अदालत में विचारधीन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस के दौरान खुलासा हुआ कि बीमा पॉलिसी फर्जी थी। अदालत ने गाड़ी मालिक सुरजन सिंह पर दुर्घटनाग्रस्त को 4.50 लाख रुपये का क्लेम कर दिया। इंश्योरेंस कागजातों के चलते उसे साढ़े चार लाख रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ा। एएसआई राजकुमार के अनुसार अभिकर्ता दीपक व इंश्योरेंस कंपनी (दिल्ली) के मैनेजर जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed