फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The death of a person from the crush by damphar

डंफर द्वारा कुचलने से एक व्यक्ति की मौत

Mon, 28 Dec 2015 07:02 PM IST
फिरोजपुर झिरका, अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
The death of a person from the crush by damphar

सोमवार को गुड़गांव-अलवर मार्ग स्थित अंबेडकर चौक के नजदीक डंफर ने सड़क पार कर रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। इस घटना में उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गुडगांव-अलवर मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और यातायात सुचारू करवाया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हमजापुर निवासी 50 वर्षीय अब्दुल अपनी बुजुर्ग मां बिस्मिल्ला को बैंक में पेंशन दिलवाने के लिए फिरोजपुर झिरका आया हुआ था। अब्दुल पेंशन लेकर गांव जाने के लिए गुडगांव-अलवर रोड को पार करने लगा। तभी तेज रफ्तार एक डंफर ने अब्दुल को अपनी चपेट में ले लिया। अब्दुल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गुडगांव-अलवर मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई जुगल किशोर ने बताया कि पुलिस ने डंफर को काबू में लेकर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed