{"_id":"57d147814f1c1b9863318639","slug":"the-complaint-of-dowry-in-law-lives-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना की शिकायत पर 15 दिन में गई सास-ससुर की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना की शिकायत पर 15 दिन में गई सास-ससुर की जान
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Thu, 08 Sep 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
पहुंची पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुत्रवधू द्वारा दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर थाने पहुंचे 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसी सदमे में ही 15 दिन पूर्व मृतक की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को पुत्रवधू व उसके माता-पिता के खिलाफ शिकायत दी है। मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, गुप्तागंज बाजार निवासी आजाद सिंह की पत्नी किरणदेवी ने लगभग एक माह पूर्व अपने पुत्र सोनू उर्फ परविंद्र की पत्नी चंचल के खिलाफ मारपीट करने व परिवार को परेशान करने की शिकायत शहर थाने में दी थी।
विज्ञापन
जिस पर आरोपी पुत्रवधू चंचल ने अपने आरोप को स्वीकार करते हुए समझौता कर लिया था। लेकिन समझौता होने के बाद ही चंचल अपने मायके संजय कालोनी सेक्टर-23 फरीदाबाद में चली गई व अपने सुसराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दे दी।
विज्ञापन
चंचल द्वारा दी गई शिकायत पर उसके ससुर आजाद सिंह को पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आजाद सिंह के साथ उनकी पुत्रवधू व उसके माता-पिता ने मारपीट की थी। जिसके कारण आजाद सिंह की मौत हुई है। पुलिस ने फिलहाल भादंसं की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार शिकायत पर जांच की जा रही है व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए