{"_id":"58a048f04f1c1b5833d83ed0","slug":"the-bluffing-cheated-ten-thousand-reward-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवार्ड प्वाइंट का झांसा दे ठगे दस हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवार्ड प्वाइंट का झांसा दे ठगे दस हजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : SELF
रिवार्ड प्वाइंट का लाभ दिलाने के नाम पर ठगों ने एनएचपीसी के इलेक्ट्रॉनिक मैनेजर अगस्तीन बाबू के खाते से 9986 रुपये निकाल लिए। अगस्तीन बाबू ने धोखाधड़ी में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक के कस्टमर केयर अधिकारियों की मिली भगत की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अगस्तीन के मुताबिक, वह एक बैंक का क्रेडिट कार्ड रखते हैं। पिछले साल 1 जुलाई को उनके फोन पर किसी गंगाराम नाम के व्यक्ति ने फोन किया। खुद को उनके बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए गंगाराम ने उन्हें खरीदारी में मिले रिवार्ड प्वाइंट्स की जानकारी दी। इन रिवार्ड प्वाइंट्स को नकदी में बदलवाने के बारे में उनकी स्वीकृति मांगी। उन्होंने स्वीकृति दी तो गंगाराम ने उनसे क्रेडिट कार्ड की डिटेल पूछ डाली। इसके बाद उनके कार्ड से 9986 रुपये नोएडा स्थित एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
उन्होंने कस्टमर केयर को फोन कर उनके क्रेडिट कार्ड से किए गए भुगतान या ट्रांसफर की जानकारी मांगी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनको शक है कि कस्टमर केयर कर्मचारियों की मिलीभगत से उनके क्रेडिट कार्ड से रुपयों की हेराफेरी की गई। एसएचओ सराय ख्वाजा इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि अगस्टीन बाबू की शिकायत साइबर सेल को भेजी गई थी। ठगी की पुष्टि होने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन