फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   kidnaping case

शिक्षिका को अगवा करने का प्रयास

Sat, 27 May 2017 11:16 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 27 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
kidnaping case
- फोटो : अमर उजाला
एक निजी स्कूल में जेबीटी पद पर कार्यरत अध्यापिका के अपहरण के प्रयास का मामला समाने आया है। जब पीड़िता के चाचा ने अपहरणकर्ताओं का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और हवाई फायर भी किया। पुलिस ने मामले में करीब 10 लोगों केेेे खिलाफ केस दर्ज किया है। ऐसे मामलों से आपरेशन दुर्गा की सफलता पर भी सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन


एक अध्यापक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वे हरीनगर स्थित निजी स्कूल में अध्यापक हैं। उसी स्कूल में उनकी भतीजी जेबीटी की अध्यापिका है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 23 मई को जब उनकी भतीजी विद्यार्थियों को स्कूल से छुट्टी के समय बाहर निकाल रही थी, तभी हरी नगर निवासी कैलाश, राहुल, ललित, योगेश, राजा, महेंद्र, खेमी, चंदन, जयदेव व लेखराज नामक व्यक्ति कार नंबर (एचआर-30,-3775) में सवार होकर आए और पीड़िता को जबरन गाड़ी में बैठाने लगे।
विज्ञापन


शोर सुनकर जब उन्होंने भतीजी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर पीड़िता के साथ मारपीट और छेडछाड़ की। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति से मोबाइल फोन, सोने की चेन, स्कूल में रखी कुछ नकदी व साथी की गाड़ी की चाबी लूट लिया। आरोपियों ने स्कूल पर पत्थरबाजी की और हवाई फायर करते हुए पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद आनन-फानन में घायल अध्यापक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, कैंप पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed