{"_id":"15df251e092356e063c0166443b7b5af","slug":"teasing-case-reported-on-dsp-and-sho-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएसपी, एसएचओ सहित तीन पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएसपी, एसएचओ सहित तीन पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
होडल थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक महिला के बयान पर होडल डीएसपी, एसएचओ व उसके जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी हथीन के डीएसपी पृथ्वी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि होडल ताली मोहल्ला निवासी एक महिला ने अदालत में दी शिकायत कि जमीनी विवाद को लेकर उसका व उसके परिजनों का झगड़ा चल रहा था। इसी मामले में होडल डीएसपी भगतराम व थाना प्रभारी जगराम ने उसे थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था। वहां डीएसपी, एसएचओ के साथ उसका जेठ वेदप्रकाश जैन भी मौजूद था।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान डीएसपी, एसएचओ व उसके जेठ वेदप्रकाश ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब महिला की थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने हार कर मामले की शिकायत अदालत में की।
विज्ञापन
डीएसपी पृथ्वी सिंह ने बताया कि न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी का कहना है कि पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी हुई है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पृथ्वी सिंह, डीएसपी हथीन व जांच अधिकारी