{"_id":"58a6d4194f1c1bd357d85359","slug":"student-teachers-accused-of-kidnapping-village-mdnaka-10th-student-in-a-private-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों पर छात्रा के अपहरण का आरोप गांव मढनाका के निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षकों पर छात्रा के अपहरण का आरोप गांव मढनाका के निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
गांव मढनाका से एक नाबालिग लड़की के कथित रूप से अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण का आरोप गांव के एक प्राइवेट स्कूल के चार शिक्षकों पर लगा है। हथीन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक लड़की कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
हथीन थाना में लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। वह गांव में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसका अपहरण स्कूल में कार्यरत चार शिक्षकों गिरिधारी, हेमंत, जीतू व लोकेश ने कर लिया है। गिरीधारी मिंडकोला निवासी है, जबकि हेमंत और जीतू मढनाका के व लोकेश ओमनगर आलूका का रहने वाला है। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग लड़की की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पिता बोले, निर्दोष है बेटा
वहीं, मामले में आरोपी हेमंत के पिता रमेश कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है। पुलिस को गहराई से जांच करनी चाहिए। एसएचओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में कथित आरोपियों और लड़की के मोबाइल कॉल की डिटेल्स निकलवाई गई है। उसी आधार पर कड़ियों को जोड़कर जांच की जा रही है। किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा।
विज्ञापन