फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Student hangs at 12th grade fail

12वीं कक्षा में फेल होने पर छात्र ने फांसी लगाई

Fri, 19 May 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Student hangs at 12th grade fail
demo pic - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं कक्षा में फेल होने पर 19 वर्षीय छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


गांव यादुपूर निवासी महिपाल ने सिविल अस्पताल में बताया कि उसका भतीजा सोनू गांव अल्लीका स्थित सरकारी स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जब 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आया तो सोनू ने अपना रिजल्ट देखा, जिसमें वह फेल हो गय था। उसके बाद सोनू हताश हो गया। घर आने के बाद सोनू घर से कहीं चला गया, देर रात तक भी घर नहीं आया।
विज्ञापन


जब सोनू की तलाश की गई तो पता चला कि उसने खेतों पर जाकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया और मृतक परिजनों की शिकायत पर धारा 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed