फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Shot and killed the man on bail

जमानत पर आए व्यक्ति ने गोली मारकर की हत्या

Fri, 10 Jun 2016 04:47 PM IST
अमर उजाला, ब्यूराो
अमर उजाला, ब्यूराो Updated Fri, 10 Jun 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
Shot and killed the man on bail
हत्या - फोटो : file photo

 गांव औरंगाबाद में जेल से पेरोल पर आए व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दो महिला सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


गांव औरंगाबाद निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गांव निवासी सुनील से पिछले कुछ दिनों पहले उसके भाई श्रीराम का झगड़ा हो गया था। उस दौरान  सुनील ने श्रीराम पर जानलेवा हमला कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी सुनील को जेल भेज दिया था।  
विज्ञापन


जेल जाते समय सुनील ने श्रीराम को धमकी दी थी कि जेल से आने के बाद पांच दिन के अंदर वह श्रीराम को जान से मार देगा। सुनील पांच दिन पहले ही जेल से पेरोल पर आया था। राजबीर ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे आरोपी सुनील ने राजेंद्र, सागर, बहादुर उर्फ कंवर, राहुल, बंटी, केशव, नरवीर, कमलेश व रंजना के साथ मिलकर श्रीराम पर गोलियों से हमला कर दिया। जिससे श्रीराम की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी भतीजी गोला सहित परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं इस मामले पर सदर थाना प्रभारी संदीप मौर का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर सभी आरोपियो के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed