फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rupees and laptop

बाइक सवार बदमाशों ने लूटे लाखों रुपये व लेपटॉप

Sun, 18 Dec 2016 11:26 PM IST
palwal
palwal Updated Sun, 18 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
rupees and laptop
- फोटो :

 बाइक सवार तीन बदमाशों ने निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक युवक से लाखों रुपये की नकदी व एक लेपटॉप लूट लिया। घटना शनिवार देर शाम चांदहट थाना क्षेत्र के गांव सिहोल की है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की शिनाख्त व गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


एएसआई ओमवीर के अनुसार हसनपुर निवासी विकास ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। उक्त कंपनी लक्ष्मी धन योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं के ग्रुप को लोन देती है। जिसके बदले में मासिक किश्तों के आधार पर दिए गए लोन की रिकवरी की जाती है। 
विज्ञापन


शनिवार की शाम को विकास चांदहट थाना क्षेत्र के चार-पांच गांवों से महिलाओं के ग्रुप से मासिक किश्त लेकर वापस पलवल बस स्टैंड स्थित अपने कार्यालय पर आ रहा था। उसके बैग में एक लाख 8 हजार 500 रुपये नकदी सहित एक लेपटॉप था। रास्त में गांव सिहोल के समीप बाइक पर तीन अज्ञात युवक आए और उसकी बाइक को यह कहकर रुकवा लिया कि वह पीछे उनकी बाइक में साइड मारकर आया है। इसी बीच बदमाश विकास से बैग को लूटकर फरार हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed