{"_id":"68e38a91b110cf879906150a","slug":"rs-55-lakh-looted-from-house-of-vhp-haryana-sewa-pramukh-om-prakash-sharma-in-palwal-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: विश्व हिंदू परिषद के सेवा प्रमुख के घर 55 लाख की डकैती, बदमाशों ने पूरे परिवार को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: विश्व हिंदू परिषद के सेवा प्रमुख के घर 55 लाख की डकैती, बदमाशों ने पूरे परिवार को बनाया बंधक
Mon, 06 Oct 2025 02:53 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला संवाद, पलवल
अमर उजाला संवाद, पलवल
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:53 PM IST
सार
पलवल के धौलगढ़ में हथियारबंद बदमाशों ने विश्व हिंदू परिषद के सेवा प्रमुख के घर लूट की। वहीं लूट के बाद सभी बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पलवल जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसले पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बीती रविवार देर रात कैंप थाना क्षेत्र के धौलागढ़ गांव में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक कारोबारी परिवार को बंंधक बना लिया।
विज्ञापन
दरअसल, बीती रात चार नकाबपोश बदमाशों ने विश्व हिंदू परिषद के हरियाणा प्रांत सेवा प्रमुख एवं कारोबारी ओमप्रकाश शर्मा के घर धावा बोलकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इस दौरान करीब 55 लाख रुपये की नकदी और गहनों की लूट के बाद आरोपी बेखौफ होकर फरार हो गए। वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन