फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rapist are not arrested

दुष्कर्म के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर 

Sat, 11 Jun 2016 04:25 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 11 Jun 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
rapist are not arrested

 नाबालिग लड़की को डेढ़ वर्ष तक बंधक बनाकर रखने व दुष्कर्म करने के मामले में लिप्त आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे पीड़ित युवती के परिजनों में पुलिस के प्रति रोष है। पीड़िता के परिजन इस मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। 

विज्ञापन


ज्ञात रहे कि एक व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 14 दिसंबर 2014 को गांव पृथला निवासी रामशेर उनकी नाबालिग पौत्री का अपहरण करके ले गया था और उसने उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी रामशेर के पिता जगत सिंह, भाई प्रवीण व मां लच्छो देवी को भी थी। पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि रामशेर व उसके परिजन उसे जबरन नशीला पदार्थ खिलाते थे एवं विरोध करने पर पिटाई करते थे। उसके शरीर को जलती सिगरेट से जलाता था और उसके बाद आरोपी दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



लड़की की हालात बिगड़ने पर आरोपी 16 मई 2016 को उसे नशे की हालत में पलवल में छोड़कर फरार हो गया। होश में आने के बाद पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों को आपबीती बताई थी। परिजनों ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी रामशेर, उसके पिता जगत सिंह, मां लच्छो देवी व भाई प्रवीण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


पुलिस ने इस मामले में आरोपी रामशेर को पकड़कर जेल भेज दिया, लेकिन अभी अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जान बूझकर आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। वह इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से मिलेंगे।  वहीं महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी का कहना है कि बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं, उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed