{"_id":"578285034f1c1b4b507fa7f5","slug":"production-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर
palwal
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए पुलिस ने डकैती और लूटपाट की योजना बनाने के मामले में आरोपी वेदपाल उर्फ बेदू को नीमका जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
सीआईए प्रभारी अब्बास खान ने बताया कि तीन नवंबर 2014 को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक पुन्हाना मोड़ के निकट हथियारों के बल पर आने जाने वाले वाहनों को लूटने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर अरसद, मुस्ताक, खुस्सी व सूबे सिंह को मौके पर धर दबोचा था, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
अब्बास खान ने बताया कि पकडे़ गए बदमाशों ने पूछताछ में कन्हैया, ढिल्लो गुर्जर व वेदपाल उर्फ बेदू को भी शामिल बताया था। इससे पहले उक्त बदमाशों ने बाबरी मोड़ के निकट राजमार्ग से हथियारों के बल पर परचून से भरा एक ट्रक लूटा था, जिसका सामान उन्होंने नांगल चौधरी निवासी सूबे सिंह को बेचा था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि वेदपाल उर्फ बेदू पर पिछले दिनों बामनी खेड़ा के निकट भट्टा मालिक का अपहरण कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने, पेट्रोल पंप लूट के अलावा राजस्थान, यूपी और हरियाणा में लूट, मारपीट व डकैती जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।