{"_id":"2aaeddf771ed8fcbfbfd1782cb9c16a1","slug":"power-of-wire-stolen-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के बिजली तार चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के बिजली तार चोरी
नूंह, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात एक बजे से सुबह चार बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने गांव रायपुरी के निकट बिजली लाइन काटकर लाखों रुपये के तार चोरी कर लिए। लाइट नहीं आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली निगम के कर्मचारियों को दी। जांच के बाद इस चोरी का खुलासा हुआ।
ग्रामीण फीडरों में आधी रात के बाद एक बजे से चार बजे तक बिजली काटी जाती है। इसकी वजह डीएचवीपीएन के कर्मचारी ग्रामीण इलाकों में इस वक्त अधिक बिजली चोरी होना बता रहे हैं। बीती रात भी एक बजे के बाद जब बिजली काटी गई, उसके बाद यह वारदात हुई। इस वारदात की वजह सतरह गांवों की बिजली बाधित चल रही है। इस घटना में अज्ञात बदमाशों ने खंभों को टक्कर मारकर तोड़ डाला और बिजली तारों को काटकर ले गए।
एसडीओ नूंह राजीव शर्मा ने कहा कि वारदात हुई है। टीम मौके पर गई हुई है। निगम अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।