{"_id":"58b405a74f1c1b2e0283182e","slug":"one-arrest-in-child-kidnaping","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के अपहरण मामले में एक और आरोपी धरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के अपहरण मामले में एक और आरोपी धरा
palwal
Updated Mon, 27 Feb 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या पूजन के बहाने से एक महिला द्वारा 10 वर्षीय बच्ची को अगवा किए जाने के मामले में थाना पुलिस ने भरतपुर के गांव उच्चैन निवासी रामवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक दो महिलाओं व एक युवक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में लिप्त एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि श्याम कॉलोनी निवासी मूलचंद की 10 वर्षीय बच्ची सोनम को 17 फरवरी को माया नामक महिला ने अगवा कर लिया था। बाद में माया ने उक्त बच्ची को लक्ष्मी उर्फ गीता निवासी बड़ोदा (राजस्थान) को सौंप दिया था। पुलिस टीम ने इस बच्ची को भरतपुर के गांव बाजना बड़ोदा के पहाड़ी क्षेत्र से बरामद किया था और आरोपी महिला लक्ष्मी उर्फ गीता व माया और उसके पुत्र बल्ला को गिरफ्तार कर लिया था। अब थाना पुलिस ने मामले में लिप्त आरोपी रामवीर निवासी उच्चैन भरतपुर को गिरफतार किया है, जबकि उसका एक और साथी अभी फरार बताया गया।
विज्ञापन