{"_id":"57fccbe84f1c1bc67b28e36f","slug":"on-bail-after-the-inspector-had-taken-the-lives-of-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर आने के बाद दरोगा ने ली थी डॉक्टर की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर आने के बाद दरोगा ने ली थी डॉक्टर की जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस
- फोटो : amar ujala
माशूका के साथ मिलकर बुजुर्ग बाबूलाल की हत्या करने वाला हाथरस यूपी निवासी प्रदीप उर्फ दारोगा पेशेवर हिस्ट्रीशीटर मुजरिम है। उसके खिलाफ चार हत्या करने के मामले पहले भी दर्ज हैं, जिनमें से एक में वह सजा मिलने के बाद अपील कर जमानत पर चल रहा है।
विज्ञापन
जमानत मिलने के बाद उसने चार साथियों के साथ जनवरी 2016 में गाजियाबाद के एक डॉक्टर को अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी व शव को नहर में फेंक दिया था। हत्या मामले का खुलासा नहीं हुआ था, जिसके चलते वह गिरफ्तार नहीं हो पाया था। इसके बाद उसने बदले की आग में जल रही अपनी माशूका के साथ मिलकर बाबूलाल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर अब्बास खान के अनुसार, प्रदीप उर्फ दरोगा पर 13 मामले चल रहे हैं जिनमें पांच हत्या के, एक हत्या के प्रयास का, तीन चोरी के, तीन गिरोह बंदी के व एक लूट का मामला शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में एक नए मामले का खुलासा हुआ है जिसमें दरोगा ने बताया की 20 जनवरी 2016 को यूपी के गाजियाबाद की वैशाली मार्केट से अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक सेंट्रो कार में एक डॉक्टर को मरीज दिखाने के बहाने से अपहरण कर ले गए और सिकरोहबाद के गांव करताना में ले गए। जहां एक वकील के घर पर पांच दिन रखने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी व लाश को नहर में फेंक दिया था।
----