{"_id":"dfd4b90ccc647c99cb5caca2858afdab","slug":"nine-policemen-were-injured-including-two-dsp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डीएसपी सहित नौ पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो डीएसपी सहित नौ पुलिसकर्मी घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांस से भरे ट्रक को निकालने के विवाद को लेकर उग्र भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। इसमें दो डीएसपी, दो इंस्पेक्टर सहित नौ पुलिस कर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। भीड़ ने ट्रक को आग लगाने का भी प्रयास किया। ट्रक चालक व परिचालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को किठवाड़ी पुल से एक ट्रक जा रहा था। कथित रुप से ट्रक से खून रिस रहा था, जिस पर लोगों ने गाय का मांस होने के शक में ट्रक को रूकवा लिया। भीड़ ने हंगामा करते हुए ट्रक के चालक व परिचालक की जमकर धुनाई की व ट्रक में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखते ही उग्र भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं हैं। बाद में भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर एसपी राजेश दुग्गल, एसपी मेवात सतीश बालन व एडीसी राजेश जोगपाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एडीसी राजेश जोगपाल ने जारी बयान में बताया कि पथराव में दो डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें लगी हैं। दंगा करने व पुलिस पर हमला करने के आरोप में 41 लोगों को हिरासत में लिया गया है। ट्रक से बरामद मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस संबंधित कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
भीड़ की तरफ से किए गए पथराव में डीएसपी सिटी मौजीराम, डीएसपी अभिमन्यु, सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना, इंस्पेक्टर रामकिशन, किठवाडी पुल चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, एएसआई अभय पाल, चंदन सिंह, मनोज कुमार व वीरेंद्र घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।