फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jholachap absconding doctor tricked

झोलाछाप डॉक्टर चकमा देकर फरार

Sun, 02 Oct 2016 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Sun, 02 Oct 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Jholachap absconding doctor tricked
डाक्टर

 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हथीन शहर में एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि उक्त डॉक्टर के पास कोई डिग्री नहीं। जिस पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्लीनिक सील कर दिया व पुलिस ने भी धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने शिकायत पर टीम का गठन किया था। शुक्रवार की देर शाम डॉ. जेपी प्रसाद व डॉ. प्रवीण कुमार की अगुवाई में उपरोक्त क्लीनिक पर छापेमारी की। बताया गया है कि क्लीनिक में मेडिकल स्टोर था। जो मेडिकल स्टोर था उसका तो लाइसेंस था। लेकिन क्लीनिक का कोई लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा डॉक्टर पर भी कोई डिग्री नहीं बताई गई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की सूचना लिखित में पुलिस को दी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई लालसिंह के अनुसार पुलिस फर्जी तरीके से क्लीनिक चला रहे डाक्टर के खिलाफ  संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed