फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Four arrested for allegedly hacking bank manager through Honey Trap

बैंक प्रबंधक को हनी ट्रैप के जरिए फंसाने के आरोप में चार गिरफ्तार

Mon, 15 May 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
 Four arrested for allegedly hacking bank manager through Honey Trap
honey trap

 शहर थाना पुलिस ने एक बैंक प्रबंधक को हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर पांच लाख रुपये की मांग कर रहे चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस के अनुसार एक बैंक में प्रबंधक की नौकरी करने वाले भगवान सिंह नामक व्यक्ति को बस स्टैंड चौक के नजदीक एक महिला मिली। प्रबंधक से बात करने के बाद महिला ने उसे शारीरिक संबंध बनाने का निमंत्रण दिया। शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला बैंक मैनेजर को भाटिया कालोनी स्थित एक मकान में ले गई। बताया गया कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दो महिलाएं और दो व्यक्ति आ गए। उन्होंने जब उन्हें वहां अश्लील अवस्था में देखा तो बैंक प्रबंधक को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक को पीटने वालों ने महिला से कहा कि वह दुष्कर्म की शिकायत पुलिस को दे। बैंक प्रबंधक ने जब मामले को रफा-दफा करने की बात कही तो पांच लाख रुपये की मांग की। जिस पर उसने अपने एक साथी को फोन कर पांच लाख रुपये लेकर बस स्टैंड पर बुलाया। इस बीच बैंक प्रबंधक के साथी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर बस स्टैंड पुलिस चौकी ने आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।  मामले की जांच के की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed