फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Finance company worker pistol -wielding two lakh looted

तमंचे की नोंक पर फाइनेंस कंपनी कर्मी से दो लाख लूटे

Tue, 19 Jul 2016 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Tue, 19 Jul 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
 Finance company worker pistol -wielding two lakh looted
लूट - फोटो : amar ujala

थाना क्षेत्र के अंतर्गत माहौली पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार फाइनेंस कर्मी से तमंचे की नोंक पर करीब दो लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित के मुताबिक बैग में उसका लैपटॉप व दो मोबाइल फोन सहित जरूरी कागजात भी थे। घटना रविवार देर शाम की है, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


 एएसआई जीतराम के अनुसार पलवल एलआईसी कार्यालय के समीप रहने वाले नीरज पुत्र रामशेर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह होडल स्थित जयलक्ष्मी फाइनेंस में फील्ड मैनेजर है। उक्त कंपनी गांवों में महिलाओं के ग्रुपों को मासिक किश्तों के आधार पर लोन मुहैया कराती है। रविवार की शाम को वह बाइक पर सवार होकर गांव झंडूवास से मासिक किश्त लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन


गांव माहौली के पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर उसका बैग लूट लिया। बैग में लगभग दो लाख रुपए, दो मोबाइल फोन व एक लैपटॉप था। जाते-जाते बदमाश उसकी बाइक की चाबी को भी लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। जांच अधिकारी का कहना है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो पीड़ित उन्हें वहां नही मिला। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed