फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Family waiting to ride the school bus crushed

सवारी के इंतजार में खड़े परिवार को स्कूल बस ने कुचला

Sun, 02 Oct 2016 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Sun, 02 Oct 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Family waiting to ride the school bus crushed
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

सदर थाना क्षेत्र के गांव कलवाका के पास सड़क किनारे सवारी के इंतजार में खड़े एक ही परिवार के तीन सदस्यों को बेकाबू स्कूल बस चालक ने कुचल दिया। हादसे में 20 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई व मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना के बाद बस चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई व शव को कब्जे में लेकर पलवल के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घायल मां-बेटे को भी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी अख्तर खान के अनुसार गांव डुगंरपुर निवासी रसीदन ने पुलिस को दिए बयान में कहा है वह खेत पर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को वह अपने पुत्र जाहिद व बेटी बर्फीना के साथ खेतों में काम करने के लिए आई थी। काम के बाद जब वह अपने बेटे व बेटी के साथ गांव कलवाका के समीप सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी तो एक तेज रफ्तार स्कूल बस के चालक ने उनको टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायलों की चीख  दूर तक पहुंची। टक्कर मारकर चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। घटना में 20 वर्षीया बर्फीना की मौके पर ही मौत हो गई। रसीदन व जाहिद गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। केस दर्ज कर बस नंबर के आधार पर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। 


वहीं एक अन्य मामले में शहर थाना क्षेत्र एनएच-2 पर गांव अगवानपुर के समीप ऑटो की टक्कर से पलवल के शेखपुरा मोहल्ला निवासी लज्जावती घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed