{"_id":"587f50de4f1c1bd804efec80","slug":"fake-money-from-the-accounts-of-workers-fired-by-thumb","type":"story","status":"publish","title_hn":" फर्जी अंगूठे लगाकर निकाले मजदूरों के खातों से पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी अंगूठे लगाकर निकाले मजदूरों के खातों से पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
बैंक अकाउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा मजदूरों के खातों से कथित रुप से फर्जी अंगूठे लगा पैसे निकाल लिए गए। इस मामले में पंचायती राज विभाग के महानिदेशक के निर्देश पर डीसी अशोक शर्मा ने हथीन की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) पूजा शर्मा को कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
खातों से पैसे निकालने का मामला आलीमेव गांव का है, जिसकी कि मजदूरों ने शिकायत की थी। 9 मजदूरों के खाते से करीब 2 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को इस बारे में लिखित निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो एससीआरबी मधुबन के फिंगरप्रिंट इंचार्ज की रिपोर्ट के बाद दिए गए हैं। इस मामले में फरीदाबाद सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक बहीन शाखा के प्रबंधक एवं पूर्व सरपंच के खिलाफ शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
मामले में गांव अलीमेव के मनरेगा मजदूरों ने जिला उपायुक्त व सीएम विंडो पर शिकायत की थी। शिकायत की जांच फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट से कराई गई, जिसकी रिपोर्ट के अनुसार जांच में अंगूठा निशान मेल नहीं खाता है। अंगूठा निशान फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने लिए थे तथा बैंक के विड्रॉल फार्म से मिलान किया गया था। मामले में सीएम कार्यलय से जांच का जिम्मा पंचायतराज एवं विकास विभाग के प्रशासकीय सचिव को सौंपा गया। जिन्होंने स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की जांच रिपोर्ट जिला उपायुक्त कार्यालय को भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
----
हमें अपने खातों से रुपये निकाले जाने का पता तब चला, जब कि जरूरत पडने पर बैंक गए। कई स्थानों पर शिकायत की, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो सीएम विंडों पर शिकायत की थी।
-साहुन, मजदूर।
हमारे अंगूठों के मिलान हुए तो सामने आ गया कि फर्जी अंगूठों से रुपये निकाले गए थे। जांच के बाद दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा।
-इसराइल, मजदूर।