फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Extracted from the Bank Manager account 1.10 lakh

बैंक मैनेजर ने खाते से 1.10 लाख रुपये निकाले

Tue, 05 Jan 2016 05:27 PM IST
हथीन, अमर उजाला ब्यूरो
हथीन, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
Extracted from the Bank Manager account 1.10 lakh

स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की हथीन शाखा में तैनात मैनेजर कृष्ण कुमार अत्री ने एक व्यक्ति के खाते से फर्जी कागजात तैयार कर 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। अदालत के आदेश पर हथीन थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी से पैसे निकालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हथीन वार्ड नंबर दो निवासी लक्ष्मण ने अदालत में दायर इस्तगासा में कहा है कि स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के मैनेजर कृष्ण कुमार अत्री ने उसके खाते से 1.10 लाख रुपये फर्जी कागजात तैयार करके निकाल लिए। उसे जब इस बात का पता चला तो वह मैनेजर के पास गया लेकिन कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिला।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पीड़ित ने हथीन पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कोई कार्रवाही नहीं की। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर हथीन थाना पुलिस ने बैंक के मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed