फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   murder

युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 10 Jun 2016 04:36 PM IST
palwal
palwal Updated Fri, 10 Jun 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
murder
मौके पर मौजूद लोग व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

गांव मडनाका में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति का शव बिघावली के जंगलों के निकट खेतों में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर लगभग 20 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


गांव मडनाका निवासी गिरधारी ने पुलिस को बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई नेत्रपाल बुधवार शाम से ही गायब था। उसने बताया कि जब वह देर रात भी घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी। बृहस्पतिवार सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने खेतों में नेत्रपाल का शव खून से लथपथ देखा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मामले की सूचना नेत्रपाल के परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब मृतक के शव की जांच की तो मृतक के शरीर पर गोलियों के चार निशान मिले।  पुलिस को मौके से कारतूस भी मिले हैं। बाइक भी खेतों में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर डीएसपी पृथ्वी सिंह, एसएचओ दीपचंद एवं चौकी प्रभारी सुनील कुमार पहुंचे और उन्होंने जांच की। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक नेत्रपाल के भाई गिरधारी के बयान पर  विकास, योगेश, रंभो, संजय, रंजीत, किशन, सावलिया, अनिल, हरिचन्द, दयाराम, जयपाल, धीरज, गोपाल व तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 एसएचओ दीपचन्द ने बताया कि हत्या के मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed