फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   two are dead in accident

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला

Sat, 03 Sep 2016 04:55 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 03 Sep 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
two are dead in accident
- फोटो : Demo pic

कैंप थाना क्षेत्र में एनएच-2 स्थित किठवाड़ी चौक पर शुक्रवार की शाम अलीगढ़ (यूपी) की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


चौक पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए व घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालात को देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत किठवाड़ी चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एसपीओ यशपाल ने बताया कि वह चौक पर यातायात व्यवस्था को संभाल रहे थे। उसी दौरान बल्लभगढ़ की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। यातायात के दौरान बल्लभगढ़ की तरफ से आने वाहनों को रोका हुआ था और अलीगढ़ की तरफ से आने वाहनों को निकाला जा रहा था। बाइक सवार बिल्कुल चौक पर आगे की तरफ खडे़ थे, कि अलीगढ़ की तरफ से आए बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवकों कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना होते ही मार्केट के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। मृतकों की जेब से बरामद हुए कागजात के तौर पर उनकी पहचान हथीन थाना क्षेत्र के गांव मढनाका निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र हुकम व विष्णु पुत्र हरदेव के रुप में हुई जबकि घायल की सदर थाना क्षेत्र के गांव गांव बढा निवासी रिछपाल पुत्र देवीराम के रूप में हुई। 


घटना की सूचना मिलते ही कैंप थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक आरोपी ट्रक चालक फरार बताया गया था और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed