{"_id":"b7d0f6cd297f08373f2306dc95bf6271","slug":"chemist-arrest-with-abortion-kit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात की किट बेचता केमिस्ट गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भपात की किट बेचता केमिस्ट गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोख के हत्यारों के खिलाफ जारी अभियान के तहत अवैध रुप से गर्भपात की किट बेचने के आरोप में एक केमिस्ट को गिरफ्तार किया गया। कैंप थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता के अनुसार शिकायत मिली थी कि रसूलपुर मोड़ के समीप स्थित गौरव मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की किट बेची जा रही है। सूचना पर नोडल अधिकारी जेपी प्रसाद की टीम ने छापेमारी की। जहां से टीम को गर्भनिरोधक दवाइयां व किट बरामद हुईं। टीम ने आरोपी केमिस्ट भारत निवासी गांव रौनीजा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारत को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजकुमार के अनुसार डॉक्टर जेपी प्रसाद की शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन