फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Businessman robbed by highway jammed with angry traders

व्यापारी से लूट, गुस्साए व्यापारियों ने किया हाईवे जाम

Wed, 17 Aug 2016 04:24 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Wed, 17 Aug 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
Businessman robbed by highway jammed with angry traders
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के चाक चौबंद सुरक्षा के दावों को धता बताते हुए बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी से तीन लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना होडल के मेन बाजार में सोमवार की शाम हुई। घटना की सूचना देने के लिए व्यापारी ने पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर मिलाया तो नहीं मिला। घटना की सूचना अधिकारियों के मोबाइल पर देनी चाही लेकिन अधिकारियों से भी संपर्क नहीं हो सका। जिस पर गुस्साए व्यापारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान राजकुमार के पुत्रों का होडल के मेन बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम है। उनके पुत्र अनिल, सुनील व उमेश सोमवार की शाम करीब आठ बजे शोरूम बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर दो बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने हथियारों के दम पर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में तीन लाख रूपये, शोरूम की चाबियां तथा कागजात थे। 
विज्ञापन


अनिल के अनुसार जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य व्यापारी घटनास्थल की तरफ दौड़े तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। अनिल के अनुसार उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देनी चाही, लेकिन फोन ही नहीं मिला। जिस पर उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को मोबाइल पर फोन किया, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। जिससे गुस्साए व्यापारियों ने डबचिक पर्यटन केंद्र के समीप एनएच-2 पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही एसपी राहुल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझा-बुझा कर तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब 20-25 मिनट तक लगे जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा व हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed