{"_id":"5799e2fa4f1c1b365a21e72d","slug":"brutally","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी चालक की पीट-पीटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेसीबी चालक की पीट-पीटकर हत्या
palwal
Updated Thu, 28 Jul 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के गांव सोफ्ता में एक जेसीबी चालक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। चालक पर जेसीबी चोरी करने का आरोप लगा था, लेकिन पुलिस ने जांच में उसे क्लीन चिट दे दी थी। मृतक के परिजनों ने जेसीबी मशीन के मालिक पूर्व सरपंच के पुत्र पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
राजस्थान की तहसील जुरहेड़ा के गांव शहसन निवासी हनीफ के अनुसार उनका पुत्र मुबारिक सप्ताह भर पूर्व गांव सोफ्ता निवासी पूर्व सरपंच जुबेर की जेसीबी मशीन पर चालक के रूप में कार्य करने आया था। मुबारिक इससे पूर्व भी जुबेर के पास बतौर चालक कार्यरत था। हनीफ के अनुसार 24 जुलाई को जुबेर की जेसीबी मशीन गांव के समीप से चोरी हो गई। इसका शक
उन्होंने मुबारिक पर जाहिर किया और शक के आधार पर गदपुरी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उन्हें भी मामले की सूचना मिली, जिस पर वह भी गदपुरी पुलिस चौकी पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस से कहा था कि वह चोरी की गहन जांच करें।
विज्ञापन
जाकिर के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करें, अगर वह आरोपी न हो तो उसे छोड़ दें। हनीफ के अनुसार पुलिस को जब जांच में मुबारिक के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिला तो पुलिस ने उसे पूर्व सरपंच जुबेर के हवाले कर दिया। उनका आरोप है कि मंगलवार की शाम के समय पूर्व सरपंच जुबेर का पुत्र याहया खान मुबारिक को अपने साथ ले गया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही थी। मामले पर सदर थाना मोहर्रर कृष्ण कुमार का कहना है कि अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।