{"_id":"576d0d9c4f1c1b375bb47dd8","slug":"branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का आरोपी दबोचा, एक बाइक चार मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का आरोपी दबोचा, एक बाइक चार मोबाइल बरामद
palwal
Updated Fri, 24 Jun 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बाइक व चार मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरों ने अलग-अलग स्थानों से एक मकान से नगदी व आभूषण पर हाथ साफ कर दिया और दो बाइक चोरी कर लीं।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता शेर सिंह के अनुसार वाहन चोरी निरोधक शाखा ने कैलाश नगर निवासी नीरज को काबू कर चोरी की गई एक बाइक व चार मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कैलाश नगर निवासी प्रेमलता पत्नी अमर सिंह की शिकायत पर मकान से 35 हजार रुपये नगदी, एक एलईडी, एक बाइक व जेवरात सहित अन्य सामान चोरी होने का केस दर्ज किया। इसी प्रकार चोर गांव कुश्लीपुर से 63 केवीए बिजली ट्रांसफार्मर शहर थाना क्षेत्र में सेक्टर-दो निवासी दिनेश की बाइक चोरी कर ले गए।
विज्ञापन