{"_id":"79190246d45a9ebbbec242783fc000c7","slug":"borrowed-money-seeking-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के पैसे मांगने पर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार के पैसे मांगने पर हत्या
पलवल, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने साथी के सिर में शराब की बोतल मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक व आरोपी दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। घटना रविवार रात की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
पलवल सदर थाना एसएचओ जयवीर सिंह के अनुसार गांव महेशपुर निवासी डिगंबर कि पत्नी नीलम ने शिकायत दी है कि उसके पति ने गांव निवासी ने अपने साथी तारीफ को चार-पांच लाख रुपये उधार दे रखे थे। रविवार की रात तारीफ एक शराब की बोतल लेकर डिगंबर के घर पहुंचा और घर के बाहर वाले कमरे में दोनों साथी बैठकर शराब पीने लगे। शराब पीते वक्त जब डिगंबर ने तारीफ से पैसों की मांग की तो तारीफ ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान तारीफ ने शराब की बोतल उठाकर डिगंबर के सिर में मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी तारीफ फरार हो गया। एसएचओ जयवीर के अनुसार नीलम की शिकायत पर तारीफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।