फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   accusted on three days remand

लूट का आरोपी दबोचा, तीन दिन की रिमांड पर लिया

Sun, 26 Jun 2016 04:33 PM IST
Updated Sun, 26 Jun 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
accusted on three days remand
सीआइए की गिरफ्त में लूट का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

 होडल सीआइए की टीम ने लूट के मामलों में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुद के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में आठ मामले दर्ज होने की पुष्टि की है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


एसपी राजेश दुग्गल के अनुसार शुक्रवार को होडल सीआइए प्रभारी एसआई अब्बास खान नियमित गश्त पर थे। गांव धौलागढ़ मोड़ के समीप उन्होंने लूट के आरोपी यादुपुर निवासी अरुण उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया। अन्नू ने पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ के दौरान खुद के खिलाफ आठ केस दर्ज होने के बारे में बताया, जिनमें तीन चांदहट में, तीन सदर थाने में व दो कैंप थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन


अब्बास खान के अनुसार रिमांड पर पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं। एसपी के अनुसार चार जून को तीन बदमाशों ने सुभाष पुत्र रंगलाल निवासी गांव चांदहट से गांव पिंगोड़ के समीप बाइक व एक हजार रुपये लूट लिए थे। सदर थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की तफ्तीश के दौरान आरोपियों की पहचान चांदहट निवासी सुनील, यादुपुर निवासी अरुण उर्फ अन्नू व दीघोट निवासी विक्की के रूप में हुई। आरोपी सुनील को 16 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 


पलवल पुलिस की अपराधियों पर पैनी नजर है। पिछले दिनों में जिले में कई गिरोहों के खुलासे कर बदमाशों को जेल में भेजा है। नागरिकों का भी फर्ज है कि वे अपराधियों पर नजर रखें, ताकि वारदातों से पहले ही उन्हें दबोचा जा सके। राजेश दुग्गल, एसपी, पलवल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed