{"_id":"f4e38617e9f72787efb09c01b907aa1d","slug":"a-fine-of-three-million-rupees-to-steal-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करने पर तीन लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी करने पर तीन लाख रुपये का जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला, तावड़ू
Updated Tue, 09 Feb 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ो अभियान के तहत बिजली निगम की एक टीम ने आठ उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते हुए पकड़कर उन पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव खोरी कलां में रामनगर व हनुमान कॉलोनी में बिजली चोरी करने की शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार को निगम की एक टीम ने उनके नेतृत्व में जब छापेमारी की तो आठ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया गया। उन पर तीन लाख का जुर्माना ठोका गया है।
विज्ञापन